Skip to main content

Posts

यह शिक्षाप्रद कहानी 'Five Monkies Experiment' का हिन्दी अनुवाद है। यह कहानी इंटरनेट पर काफी शेयर कि गई हैं। इसलिए मैं यहां इसका हिंदी अनुवाद कर प्रस्तुत कर रही हूं। आशा है आपको यह कहानी पसंद आएगी।

एक बार की बात है कुछ वैज्ञानिकों ने मिलकर बड़ा ही दिलचस्प प्रयोग किया। वैज्ञानिकों ने एक बड़े से पिंजरे में 5 बंदरों को बंद कर दिया और उसके बीच में एक सीढ़ी खड़ी कर दी जिसके ऊपरी छोर पर केले लटक रहे थे। जैसी कि उम्मीद थी, जैसे ही उनमें से एक बंदर की नज़र केलों पर पड़ी वह बंदर केले खाने के लिए दौड़ पड़ा, लेकिन जैसे ही उसने अभी कुछ ही सीढ़ियां चढ़ी थी कि अचानक उस पर ऊपर से तेज पानी की बौछार कर दी गई; जिससे उसे पीछे उतरकर भागना पड़ा। पर यह प्रयोग यही खत्म नहीं हुआ, वैज्ञानिकों ने एक बंदर की किये कि सजा अन्य बंदरों को भी दे दी और सभी पर ठंडे पानी की बौछार कर दिया। डरे-सहमे सभी बंदर एक कोने में दुबक गए। खैर, बंदर तो बंदर ही होते हैं। बेचारे कब तक ऐसे दुबके बैठे रहते, कुछ वक्त के पश्चात एक दूसरे बंदर को केलों को देख खाने का मन कर दिया, और वह भी ईधर-उधर कुदते हुए सीढ़ी की तरफ जाने लगा.....अभी उस बंदर ने चढ़ना ही शुरू किया था कि उस पर भी पानी की बौछार कर उसे नीचे भेज दिया गया....और इस बार फिर इस बंदर की गलती की सजा बाकी सारे बंदरों को भी दी गई। दुबारा सारे बंदर डर कर एक कोने में बैठ गए। कुछ समय बाद जब तीसर...

जरूर पढ़ें👇मोटिवेशनल स्टोरी👇 जो वर्तमान समय के ज्यादातर युवाओं पर फिट बैठती है जो अपनी योग्यता से ज्यादा विभिन्न लोगो की राय पर चलते है और अंततः असफलता में उलझकर रह जाते है 👇

एक मकड़ी थी. उसने आराम से रहने के लिए एक शानदार जाला बनाने का विचार किया और सोचा की इस जाले मे खूब कीड़ें, मक्खियाँ फसेंगी और मै उसे आहार बनाउंगी और मजे से रहूंगी . उसने कमरे के एक कोने को पसंद किया और वहाँ जाला बुनना शुरू किया. कुछ देर बाद आधा जाला बुन कर तैयार हो गया. यह देखकर वह मकड़ी काफी खुश हुई कि तभी अचानक उसकी नजर एक बिल्ली पर पड़ी जो उसे देखकर हँस रही थी. मकड़ी को गुस्सा आ गया और वह बिल्ली से बोली , ” हँस क्यो रही हो?”    “हँसू नही तो क्या करू.” , बिल्ली ने जवाब दिया , ” यहाँ मक्खियाँ नही है ये जगह तो बिलकुल साफ सुथरी है, यहाँ कौन आयेगा तेरे जाले मे.” ये बात मकड़ी के गले उतर गई. उसने अच्छी सलाह के लिये बिल्ली को धन्यवाद दिया और जाला अधूरा छोड़कर दूसरी जगह तलाश करने लगी. उसने ईधर ऊधर देखा. उसे एक खिड़की नजर आयी और फिर उसमे जाला बुनना शुरू किया कुछ देर तक वह जाला बुनती रही , तभी एक चिड़िया आयी और मकड़ी का मजाक उड़ाते हुए बोली , ” अरे मकड़ी , तू भी कितनी बेवकूफ है.” “क्यो ?”, मकड़ी ने पूछा. चिड़िया उसे समझाने लगी , ” अरे यहां तो खिड़की से तेज हवा आती है. यहा तो तू अप...

ईमानदारी की कहानी – ईमानदारी ही सबसे बड़ा धन है

    मुरारी लाल अपने गाँव के सबसे बड़े चोरों में से एक था। मुरारी रोजाना जेब में चाकू डालकर रात को लोगों के घर में चोरी करने जाता। पेशे से चोर था लेकिन हर इंसान चाहता है कि उसका बेटा अच्छे स्कूल में पढाई करे तो यही सोचकर बेटे का एडमिशन एक अच्छे पब्लिक स्कूल में करा दिया था। मुरारी का बेटा पढाई में बहुत होशियार था लेकिन पैसे के अभाव में 12 वीं कक्षा के बाद नहीं पढ़ पाया। अब कई जगह नौकरी के लिए भी अप्लाई किया लेकिन कोई उसे नौकरी पर नहीं रखता था। एक तो चोर का बेटा ऊपर से केवल 12 वीं पास तो कोई नौकरी पर नहीं रखता था। अब बेचारा बेरोजगार की तरह ही दिन रात घर पर ही पड़ा रहता। मुरारी को बेटे की चिंता हुई तो सोचा कि क्यों ना इसे भी अपना काम ही सिखाया जाये। जैसे मैंने चोरी कर करके अपना गुजारा किया वैसे ये भी कर लेगा। यही सोचकर मुरारी एक दिन बेटे को अपने साथ लेकर गया। रात का समय था दोनों चुपके चुपके एक इमारत में पहुंचे। इमारत में कई कमरे थे सभी कमरों में रौशनी थी देखकर लग रहा था कि किसी अमीर इंसान की हवेली है।   मुरारी अपने बेटे से बोला – आज हम इस हवेली में चोरी करेंगे, मैंने यहाँ पहले ...

फूटा घड़ा

बात उन दिनों की है जब दुनिया में आज की तरह पानी की सुविधा नहीं थी। लोगों को दूर जाकर नदी से पानी लाना होता था। किसी गाँव में एक गरीब किसान रहता था जो मेहनत मजदूरी करके अपना पेट भरता था। वह किसान रोजाना दूर किसी नदी से पानी लाया करता था। किसान रोज सुबह सूर्योदय से पहले ही उठता और अपने 2 घड़ों को एक डंडे में बांधता और डंडे को कंधे पर रखकर पानी लेने नदी की ओर चल देता। किसान की पिछले कई सालों से यही दिनचर्या थी। किसान के उन दो घड़ों में से एक घड़ा फूटा हुआ था। किसान नदी से तो दोनों घड़े भरकर लाता लेकिन घर आते आते फूटे घड़े से आधा पानी रास्ते में ही गिर जाता था। घर आते आते किसान के पास सिर्फ डेढ़ घड़ा पानी ही बचता था। लेकिन किसान कभी भी इस बात को लेकर चिन्तित नहीं होता था। फूटे घड़े को खुद में बहुत शर्मिंदगी महसूस होती थी कि बेचारा किसान सुबह उठकर दूर तक पैदल जाता है और मैं बदले में उसे क्या देता हूँ ? उसकी आधी मेहनत खराब कर देता हूँ। वहीँ दूसरा घड़ा खुद पे गर्व महसूस करता था कि मैं पूरा पानी लेकर आता हूँ और अपने मालिक की मेहनत को बर्बाद नहीं होने देता।   रोजाना की तरह किसान एक सुबह जैसे ही दोनो...

कहानी जो दिल छू जाये

  एक प्रोफेसर अपनी क्लास में कहानी सुना रहे थे, जोकि इस प्रकार है – एक बार समुद्र के बीच में एक बड़े जहाज पर बड़ी दुर्घटना हो गयी. कप्तान ने शिप खाली करने का आदेश दिया. जहाज पर एक युवा दम्पति थे. जब लाइफबोट पर चढ़ने का उनका नम्बर आया तो देखा गया नाव पर केवल एक व्यक्ति के लिए ही जगह है. इस मौके पर आदमी ने औरत को धक्का दिया और नाव पर कूद गया. डूबते हुए जहाज पर खड़ी औरत ने जाते हुए अपने पति से चिल्लाकर एक वाक्य कहा. अब प्रोफेसर ने रुककर स्टूडेंट्स से पूछा – तुम लोगों को क्या लगता है, उस स्त्री ने अपने पति से क्या कहा होगा ? ज्यादातर विद्यार्थी फ़ौरन चिल्लाये – स्त्री ने कहा – मैं तुमसे नफरत करती हूँ ! I hate you ! प्रोफेसर ने देखा एक स्टूडेंट एकदम शांत बैठा हुआ था, प्रोफेसर ने उससे पूछा कि तुम बताओ तुम्हे क्या लगता है ? वो लड़का बोला – मुझे लगता है, औरत ने कहा होगा – हमारे बच्चे का ख्याल रखना ! प्रोफेसर को आश्चर्य हुआ, उन्होंने लडके से पूछा – क्या तुमने यह कहानी पहले सुन रखी थी ? लड़का बोला- जी नहीं, लेकिन यही बात बीमारी से मरती हुई मेरी माँ ने मेरे पिता से कही थी. प्रोफेसर ने दुखपूर्...

क्रोध

  एक राजा घने जंगल में भटक गया, राजा गर्मी और प्यास से व्याकुल हो गया।          इधर उधर हर जगह तलाश करने पर भी उसे कहीं पानी नही मिला।          प्यास से गला सूखा जा रहा था।             तभी उसकी नजर एक वृक्ष पर पड़ी जहाँ एक डाली से टप टप करती थोड़ी -थोड़ी पानी की बून्द गिर रही थी।             वह राजा उस वृक्ष के पास जाकर नीचे पड़े पत्तों का दोना बनाकर उन बूंदों से दोने को भरने लगा।          जैसे तैसे बहुत समय लगने पर आखिर वह छोटा सा दोना भर ही गया।          राजा ने प्रसन्न होते हुए जैसे ही उस पानी को पीने के लिए दोने को मुँह के पास लाया तभी वहाँ सामने बैठा हुआ एक तोता टें टें की आवाज करता हुआ आया उस दोने को झपट्टा मार कर सामने की और बैठ गया उस दोने का पूरा पानी नीचे गिर गया।           राजा निराश हुआ कि बड़ी मुश्किल से पानी नसीब हुआ और वो भी इस पक्षी ने गिरा दिया।         ...

सफलता के 21 मंत्र

👏1.खुद की कमाई  से कम           खर्च हो ऐसी जिन्दगी           बनाओ..! 👏2. दिन  में कम  से कम            3 लोगो की प्रशंसा करो..! 👏3. खुद की भूल स्वीकारने            में कभी भी संकोच मत            करो..! 👏4. किसी  के सपनों पर  हँसो            मत..! 👏5. आपके पीछे खडे व्यक्ति            को भी कभी कभी आगे            जाने का मौका दो..! 👏6. रोज हो सके तो सूरज को            उगता हुए देखें..! 👏7. खूब जरुरी हो तभी कोई           चीज उधार लो..! 👏8. किसी के पास  से  कुछ            जानना हो तो विवेक  से            दो बार...पूछो..! 👏9. कर्ज और शत्रु को कभी            बडा मत होने दो..!...

संघर्ष और अध्यापक

पिकासो (Picasso) स्पेन  में जन्मे एक अति प्रसिद्ध चित्रकार थे। उनकी पेंटिंग्स दुनिया भर में करोड़ों और अरबों रुपयों में बिका करती थीं...!! एक दिन रास्ते से गुजरते समय एक महिला की नजर पिकासो पर पड़ी और संयोग से उस महिला ने उन्हें पहचान लिया। वह दौड़ी हुई उनके पास आयी और बोली, 'सर, मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूँ। आपकी पेंटिंग्स मुझे बहुत ज्यादा पसंद हैं। क्या आप मेरे लिए भी एक पेंटिंग बनायेंगे...!!?' पिकासो हँसते हुए बोले, 'मैं यहाँ खाली हाथ हूँ। मेरे पास कुछ भी नहीं है। मैं फिर कभी आपके लिए एक पेंटिंग बना दूंगा..!!' लेकिन उस महिला ने भी जिद पकड़ ली, 'मुझे अभी एक पेंटिंग बना दीजिये, बाद में पता नहीं मैं आपसे मिल पाऊँगी या नहीं।' पिकासो ने जेब से एक छोटा सा कागज निकाला और अपने पेन से उसपर कुछ बनाने लगे। करीब 10 मिनट के अंदर पिकासो ने पेंटिंग बनायीं और कहा, 'यह लो, यह मिलियन डॉलर की पेंटिंग है।' महिला को बड़ा अजीब लगा कि पिकासो ने बस 10 मिनट में जल्दी से एक काम चलाऊ पेंटिंग बना दी है और बोल रहे हैं कि मिलियन डॉलर की पेंटिग है। उसने वह पेंटिंग ली और बिना कुछ बोले...

What is Karam? How it works? ☺: अनजाने कर्म का फल

  VERY INTRESTING एक राजा ब्राह्मणों को लंगर में महल के आँगन में भोजन करा रहा था । राजा का रसोईया खुले आँगन में भोजन पका रहा था । उसी समय एक चील अपने पंजे में एक जिंदा साँप को लेकर राजा के महल के उपर से गुजरी । तब पँजों में दबे साँप ने अपनी आत्म-रक्षा में चील से बचने के लिए अपने फन से ज़हर निकाला ।  तब रसोईया जो लंगर ब्राह्मणो के लिए पका रहा था, उस लंगर में साँप के मुख से निकली जहर की कुछ बूँदें खाने में गिर गई । किसी को कुछ पता नहीं चला । फल-स्वरूप वह ब्राह्मण जो भोजन करने आये थे उन सब की जहरीला खाना खाते ही मौत हो गयी । अब जब राजा को सारे ब्राह्मणों की मृत्यु का पता चला तो ब्रह्म-हत्या होने से उसे बहुत दुख हुआ । ऐसे में अब ऊपर बैठे यमराज के लिए भी यह फैसला लेना मुश्किल हो गया कि इस पाप-कर्म का फल किसके खाते में जायेगा .... ??? (1) राजा .... जिसको पता ही नहीं था कि खाना जहरीला हो गया है .... या (2 ) रसोईया .... जिसको पता ही नहीं था कि खाना बनाते समय वह जहरीला हो गया है .... या (3) वह चील .... जो जहरीला साँप लिए राजा के उपर से गुजरी .... या (4) वह साँप .... जिसने अपनी आत्म-रक्ष...

MOTIVATION✍

 जब आप से पढाई ना हो और मन नही लगे तो एक बार इसे पढ़ लेना शायद पढाई होने लगे ............. आज मायूस है तू आज डरा हुआ है तू आखिर क्या मायूस होना जीत है क्या डर के खामोस बैठ जाना जीत है अरे तू कभी ख़ुद्दार हुआ करता था अरे तू कभी रातो पढ़ा करता था फिर आज ये डर कैसा, ये मायूसी कैसी? क्या भूल गया वो पल जब तूने घर से बैग उठाया था क्या बोला था दोस्त को ,क्या बोला था जलने वालो लोगो को अरे उस वक्त को याद कर जब तू अलग था, अरे वो वक्त याद कर जब तू ट्रेन में बैठा था, अरे उस मुसाफिर को याद कर जिसे ias बनने की ट्रेन में बोला था, याद आ गये ना वो दिन जब सपनों को इज्जत माना जाता था, याद आ गये ना वो दिन जब दोस्त को पढाई के बहाने ना बोला जाता था याद कर वो दिन जब अकेले में किसी को कहा था की ias बनूंगा, क्यों चुप है अब, क्यों सोया है अब , अरे दो दिन में पहाड़ नही उखड़ते अरे अपनी आत्मा को जगा,, अपनी शक्ति को पहचान,, मेरे दोस्त तू ही एक है जो तेरे सपने पूरे कर पायेगा कोई और नही याद कर उस मजदूर को जिसे रोटी नही मिलती, याद कर उस बच्चे को जिसकी जिन्दगी प्लेटफार्म पर पलती अरे याद कर उस दिन को जब तेरी आँखों के साम...

डीआईजी नवनीत सिकेरा की एक बेहद मार्मिक स्टोरी

 डीआईजी नवनीत सिकेरा ने एक *बेहद मार्मिक स्टोरी* पोस्ट की।  एक *जज अपनी पत्नी को क्यों दे रहे हैं तलाक???*।  *""रोंगटे खड़े"" कर देने वाली स्टोरी* को जरूर पढ़े और लोगों को शेयर करें।  कल रात एक ऐसा वाकया हुआ जिसने मेरी *ज़िन्दगी के कई पहलुओं को छू लिया*. करीब 7 बजे होंगे,  शाम को मोबाइल बजा । उठाया तो *उधर से रोने की आवाज*... मैंने शांत कराया और पूछा कि *भाभीजी आखिर हुआ क्या*? उधर से आवाज़ आई.. *आप कहाँ हैं??? और कितनी देर में आ सकते हैं*? मैंने कहा:- *"आप परेशानी बताइये"*। और "भाई साहब कहाँ हैं...?माताजी किधर हैं..?" "आखिर हुआ क्या...?" लेकिन  *उधर से केवल एक रट कि "आप आ जाइए"*, मैंने आश्वाशन दिया कि *कम से कम एक घंटा पहुंचने में लगेगा*. जैसे तैसे पूरी घबड़ाहट में पहुँचा; देखा तो भाई साहब [हमारे मित्र जो जज हैं] सामने बैठे हुए हैं;  *भाभीजी रोना चीखना कर रही हैं* 12 साल का बेटा भी परेशान है; 9 साल की बेटी भी कुछ नहीं कह पा रही है। मैंने भाई साहब से पूछा कि *""आखिर क्या बात है""*??? *""भाई साहब को...

सबसे_कीमती_चीज

  एक जाने-माने स्पीकर ने हाथ में पांच सौ का नोट लहराते हुए अपनी सेमीनार शुरू की. हाल में बैठे सैकड़ों लोगों से उसने पूछा ,” ये पांच सौ का नोट कौन लेना चाहता है?” हाथ उठना शुरू हो गए. फिर उसने कहा ,” मैं इस नोट को आपमें से किसी एक को दूंगा पर उससे पहले मुझे ये कर लेने दीजिये .” और उसने नोट को अपनी मुट्ठी में चिमोड़ना शुरू कर दिया. और फिर उसने पूछा,” कौन है जो अब भी यह नोट लेना चाहता है?” अभी भी लोगों के हाथ उठने शुरू हो गए. “अच्छा” उसने कहा,” अगर मैं ये कर दूं ? ” और उसने नोट को नीचे गिराकर पैरों से कुचलना शुरू कर दिया. उसने नोट उठाई , वह बिल्कुल चिमुड़ी और गन्दी हो गयी थी. ” क्या अभी भी कोई है जो इसे लेना चाहता है?”. और एक बार फिर हाथ उठने शुरू हो गए. ” दोस्तों , आप लोगों ने आज एक बहुत महत्त्वपूर्ण पाठ सीखा है. मैंने इस नोट के साथ इतना कुछ किया पर फिर भी आप इसे लेना चाहते थे क्योंकि ये सब होने के बावजूद नोट की कीमत घटी नहीं,उसका मूल्य अभी भी 500 था. जीवन में कई बार हम गिरते हैं, हारते हैं, हमारे लिए हुए निर्णय हमें मिटटी में मिला देते हैं. हमें ऐसा लगने लगता है कि हमारी कोई की...

प्रेरणादायक कहानी

 एक बार एक व्यक्ति शहर में रास्ते पर चलते हुए जा रहा था। अचानक ही वह एक सर्कस के बाहर रुक गया और वहां रस्सी से बंधे हुए एक हाथी को देकने लगा और सोचने लगा । वह सोच रहा था कि जो हाथी जाली, मोटे चैन या कड़ी को भी तोड़ देने की शक्ति रखता है वह एक साधारण रस्सी से बंधे होने पर भी कुछ नहीं कर रहा है । उस व्यक्ति नें तभी देखा कि हाथी के पास में एक ट्रेनर(trainer) खड़ा था । यह देखकर उस व्यक्ति ने ट्रेनर से पुछा ! यह हाथी अपनी जगह से इधर उधर क्यों नहीं भागता या रस्सी क्यों नहीं तोड़ता है ? उसने जवाब दिया ! जब यह हाथी छोटा था तब भी हम इसी रस्सी से इसे बांधते थे । जब यह हाथी छोटा था तब यह बार बार इस रस्सी को तोड़ने की कोशिश करता था पर कभी तोड़ नहीं पाया और बार बार कोशिश करने के कारण हाथी को यह विश्वास हो गया कि रस्सी को तोडना असंभव है । जबकी आज वह रस्सी को तोड़ने की ताकत रखता फिर भी वह या सोच कर कोशिश भी नहीं कर रहा है कि पूरा जीवन में इस रस्सी को तोड़ नहीं पाया तो आब क्या तोड़ पाउँगा । यह सुनकर वह व्यक्ति दंग रह गया । उस हाथी की तरह हममे से भी कई लोग ऐसे हैं जो अपने जिंदगी में कोशिश करना छोड़ चुके हैं ...

असिस्टेंट कमिश्नर राजनाथ तिवारी जी की यह रचना जरूर पढिऐ।

 एक सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। लेकिन पढ़ तू। मित्र नहीं,एकाकी रह तू। महल नहीं है,कुटी में रह तू। शाल नहीं है,जाड़ा सह तू। फटे पुराने वस्त्र पहन तू। अन्न नहीं है,भूखा रह तू। एक वक्त ही भोजन कर तू। अर्थ नहीं है,तो श्रम कर तू। शक्ति हीन है,गाली सह तू। खुले गगन के नीचे रह तू। कार नहीं है,पैदल चल तू। लेकिन पढ़ तू,लेकिन पढ़ तू। बार बार की असफलता में, हारे मन की व्याकुलता में, स्वजन वृन्द की कर्कशता में, भाव हृदय की कोमलता में, बार बार गृह परिवर्तन में, उपहासों के तीव्र तपन में, अवरोधों के परिवर्धन में, आधि व्याधि के आवर्तन में, जीवन सरि के कल कछार में, व्यथा-नीर-असिवन्त धार में, स्वयं को गढ़ तू,स्वयं को गढ़ तू। छाई हों घनघोर घटाएं, चहुँ दिशि आती क्रूर हवाएँ, कहर ढा रही हों विपदाएँ, यामिनि रौद्र रूप दिखलाये, पंथ लीलता अन्धकार हो, सौ सौ रिपुवों का प्रहार हो, नाव उलझती बीच धार हो, पीणा तन के आर पार हो, कोई तेरे साथ न आये, तू प्रभात को खोज न पाये, फिर भी चल तू,फिर भी चल तू।

इंदौर के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर का दुःखद केस

सामाजिक चेतावनी- ये किसी के साथ भी हो सकता है ।18 लाख का पैकेज यानी डेढ़ लाख महीना..दोनों बच्चे DPS में पढ़ते थे..Work from Home की सुविधा थी तो काम के साथ शेयर बाजार में ट्रेडिंग का भी धंधा.पिछले महीने नौकरी गई..और इस महीने पूरे परिवार की खुदकुशी.जबकि मां को पेंशन मिलती थी..ससुराल वालों की भी आर्थिक स्थिति अच्छी थी...जब से ये खबर पढ़ी है..मन व्यथित है. इसी पर कुछ विचार. इकोनॉमी की जैसी हालत है..अभी और हज़ारों-लाखों लोगों की नौकरी जाएगी..कल को मेरी नौकरी भी जा सकती है. वैसे भी जैसे-जैसे उम्र और सैलरी बढ़ती जाती है..पुरानी नौकरी जाने की संभावना उतनी ही ज़्यादा और नई नौकरी मिलने की संभावना उतनी ही कम रहती है तो फिर क्या करें ? 1-बचत...आज भी इसका कोई विकल्प नहीं है. आपकी सैलरी 2,00,000 हो या 20,000 की। एक निश्चित रकम हमेशा बचाएं। कम से कम 6 महीने का बफर स्टॉक तो रखें। अगर आप डेढ़ लाख महीना कमाने के बावजूद नौकरी जाने के महज एक महीने के भीतर आत्महत्या कर लें..आपका डेबिट और क्रेडिट कार्ड खाली हो तो ये मानिए कहीं ना कहीं गलती आपकी भी रही होगी। 2- शौक के हिसाब से नहीं ज़रूरत के हिसाब से रह...
1."सबको खुश रखना जीवित मेंढको को तराजू में तोलने जैसा मुश्किल है एक को पकड़ कर बैठाओ तो दूसरा कुंद जाएगाl"   2. "आपकी खाली जेब एक शिक्षक के तौर पर आपको बहुत चीजें सिखाती है आपकी भरी जब आपको बहुत शिष्य दिलाती है" 3."आप कितना भी उस इंसान को समझा लो जो ब्रेकअप के बाद दुखी है l आपकी बात मानते हुए उस समयअपनी कितनी भी मुंडी हिला लेl पर वह अपना टाइम लेकर ही ब्रेकअप से बाहर आएगा " 4.'आप किसी के लिए हमेशा उपलब्ध रहोगे तो आप की अहमियत घर की मुर्गी दाल बराबर कि रहेगीl' 5."जिसने आपको गुस्सा दिला दिया! उसने आपको अपने नियंत्रण में ले लियाl आपको आपकी हार मुबारक हो" 6.'अगर आपको निखरना हैl तो बिखरना जरूरी है हार आपको पॉलिश करती हैl"

Motivational quotes

  1. "जब भी किसी से मिले तो हंसी खुशी से मिले, यह आपको हमेशा सकारात्मक उर्जा से भरपूर रखेगाl" 2."आपके अपने कैसे भी हो उनसे कभी किनारा ना करें; जब आप दुनिया छोड़कर जा रहे होंगे तो आप को कंधा देने वाले यही लोग होंगे" ३. "किसी से भी अपेक्षा मत रखिए आपका ताउम्र खुश रहेंगे" 4. "अपनी कमाई का एक निश्चित हिस्सा सामाजिक कार्यों पर जरूर खर्च कीजिए यकीन मानिए आप मर कर भी जिंदा रहेंगे" 5. "असफलता सफलता की तरफ पहला कदम है कभी भी हार मत मानिए"

Motivational quotes

  1."अपने डॉक्टर और वकील से कुछ भी मत छुपाईएl क्यूंकी आपका काम तब ही हो पायेगा "  2. "हमेशा मुस्कुराये हर 30 मिनट के बाद 30 सेकंड तक जोर से हंसे, इससे आपकी Productivity और मानसिक ऊर्जा बढेगी" 3."कर्ज के चक्रव्यूह में न पडेl कर्ज़ आपके ऊपर बोझ बने उस्से पहले अपने सभी कर्ज़ उतार दोl" 4. "भोजन की तारीफ करे जब आप किसी के घर मैं खाना खाने जाते हेl" 5. "प्यार और करियर में से एक चुनना हो  कैरियर चुनिये क्यूंकी खली पेट प्यार की भाषा नहीं जानताl"

Motivational quotes

  1. " स्वीकार करे की आपको हमेशा वह नहीं मिलता जो आप चाहते हैंl इस्से कोई फरक नहीं पड़ता की आप कितनी मेहनत करते हैं, कभी -कभी चीजे आप जैसा चाहते हैं वैसा नहीं हो पाता हैं और ये बिलकुल सामान्य बात हैl " 2."सबी के साथ हँसो लेकिन सब पर  भरोसा मत  करो l" 3. "अपने अतीत से बाहर निकलना सिखो (चाहे वो अच्छा हो या बूरा)l याद रखे कि वह आपका अतित था न की भविष्यl" 4. किसी से बहुत ज्यादा उम्मिद ना करेl    बहुत अधिक उम्मिद आपको अंदर से मार सकती हे l  5. "अपने आप को किसी के लिए बहुत अधिक उपलब्ध ना करे, वर्ना आप अपना महत्व खो देंगेl" 6. "अगर आप रोना चाहते हो तो रोओl इसमे कोई शर्म की बात नहीं है (मर्द को भी कभी कभी दर्द होता है 😜)l "  7."याद रखे की आपके पास हर चीज का कोई ना कोई विकल्प होता ही है हमेश होता ही हैl" 9. "दुसरो   को सम्मान देना सिखोl"

जिंदगी के कुछ सबक

1. किसी को आपकी परवाह नहीं है आप एकमात्र ऐसे व्यक्ति है | जो खुद आपकी देखभाल कर सकते हैं और खुदको बेहतर बना सकते हैं | इसिलिये अपनी प्रथमिकता सुचि बनाये और खुदको सबसे ऊपर रखे| 2.  ''Best friend forever एक मिथक हे| इस तथ्य को स्विकार करो समय के साथ हर कोई (आप साहित) बदल जायेगा, बहुत से आपको छोड़ देंगे और आप कईयो को छोड देंगे| लोग आपके जीवन में आएंगे और अपनी भूमिका निभाएंगे और समय के साथ छोड देंगे इसलिये बहुत अधिक भावनात्मक रूप से किसी के साथ न जुड़ेl 3.  " जिस कारण से आप अपना जीवन जी पा रहे हैं वह आपका परिवार हेl वे मूक रक्षक हैं जितना हो सके अपने माता पिता से बात करे वे आपकी प्रथमिकता सुचि में  पुरी दुनिया मे सबसे पहले होने चाहियेl" 4.  "दुसरो के साथ अपनी तुलना मत करोl हर कोई अपने तरीके से अनोखा है आप उनकी वर्तमान स्थिति के बारे में जानते हैं, उनके उनके भविष्य के बारे में नहीं" 5.  "हर किसी को खुश करने की कोशिश मत करो "में सफलता के रहस्य को नहीं जानता लेकिन विफलता का रहस्य सभी को खुश करने की कोशिश करना हैंl" 6.   "जीवन मे Self Mot...